बक्सर: बक्सर-सिकरौल लॉक नहर सड़क पर सोंधिला के पास गिरा विशाल इमली का पेड़, आवागमन बाधित.
Buxar, Buxar | May 8, 2024 जिला मुख्यालय से सिकरौल लॉक जाने का एकमात्र सड़क बड़ी सोन नहर पर एक विशाल पेड़ संध्या समय में सोंधिंला में गिर गया है. जिसके कारण बक्सर से सोधिंला, महदह, नारायणपुर, पसहरा के साथ ही बक्सर, इटाढ़ी, डुमरांव के साथ ही नावानगर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवो का आवागमन प्रभावित हो गया है. जिसके नहीं हटने से कभी भी रातों को बड़ी दुर्घटना घट सकती है.