सिरोही: लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला, परिजनों ने एक दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण गांव में गुरुवार से लापता एक व्यक्ति का शव शनिवार को एक कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उथमण गांव निवासी संग्राम राम पुत्र भुकू देवासी गुरुवार को अपने घर से लापता हो गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुक्रवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज