पन्ना जिले की शाहनगर तहसील के ग्राम इमलिया में ग्राम पंचायत के उप सरपंच अवध बिहारी सिंह राठौर पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरपंच श्रीमती अशोकरानी और उनके पति सन्तान सिंह पर यह हमला कथित तौर पर पंचायत कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत करने के प्रतिशोध में किया गया।