उचकागांव: बदरजिमी में यज्ञ का चंदा वसूलने गए लोगों पर किया गया हमला, क्षेत्र में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
उचकागाँव के बदरजिमी में स्थित एक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 मार्च से शुरू होने वाले यज्ञ को लेकर चंदा की वसूली करने के दौरान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव के समीप असमाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में पांच लोग घायल होने की सुचना है।घायल युवक की पहचान बदरजिमी गांव निवासी नीतीश चौहान है.