नई दिल्ली में सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसदों ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद, नीरज कुशवाहा मौर्य समेत अन्य सांसद शामिल हुए। सांसदों ने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध जताया।
#SamajwadiParty #DimpleYadav #Ayodhya #RamMandir #Parliament