बक्सर: बक्सर में मोबिल गोदाम में लगी भीषण आग, 5 लग्जरी कारें और ट्रैक्टर स्वाहा, करोड़ का नुकसान
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 बक्सर शहर के आईटीआई फील्ड के पास स्थित जय मां अंबे फ्यूल सेंटर के पीछे मोबिल गोदाम में रविवार को लगभग 8 बजे रात्रि में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा हजारों लीटर मोबिल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके साथ ही गोदाम परिसर में खड़ी पांच लग्जरी गाड़ियां जल गई है।