लोहरदगा: झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के चौकीदारों ने सदर थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर का किया स्वागत
रविवार को जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी के नेतृत्व में नव नियुक्त थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को बुके देखकर स्वागत किया।लोहरदगा थाना प्रभारी ने चौकीदारों को संबोधित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य और जहां दिक्कत महसूस होती हो तुरंत थाना प्रभारी को बताएं हम हमेशा आप लोगो साथ हैं। उन्होंने चौकीदारों को शराब का सेवन नहीं करने का नसीहत भी दिए।