लोहरदगा: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोहरदगा शहरी क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
शहर के पुराना शुक्र बाजार, अजय पार्क के समीप नवनिर्मित सिद्धिविनायक हनुमान मंदिर में हनुमान जी व विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, किशोरी तथा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन के भक्तजन शामिल हुए।