लोहरदगा: गांव चलें अभियान के तहत कैरो प्रखंड भाजपाइयों ने प्रखंड के बूथों पर किया दीवार लेखन
कैरो प्रखंड में रविवार को भाजपाइयों ने पार्टी के गांव चले अभियान के तहत प्रखंड के सभी बूथों पर आम मतदाताओं के घर में कमल का फूल और अबकी बार 2024 में फिर से मोदी सरकार, लेख का दीवार लेखन किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरज मोहन साहू ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार की गारंटी की बात कही।