लोहरदगा: लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के सदर और सेकेट्री पद के लिए जारी है मतदान
अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में सदर और सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज होगा। चुनाव में कुल 6533 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। सदर पद के लिए तीन और सेक्रेटरी पद के लिए पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहे चुनाव में सीसीटीवी कैमरा व जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।