सुमावली विधानसभा में सड़क पर कंडों का बिटोरा बना मुसीबत, राहगीरों को हो रही परेशानी,
मुरैना। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत दुल्हनी की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे कंडों का बिटोरा बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि कंडों को सड़क पर ही रखे जाने के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर कंडों के रखे होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देकर सड़क से अतिक्रमण हटवाना चाहिए, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कब तक समाधान कराते हैं।