चकिया: रिश्तों का कत्ल: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चकिया के जलेबीया मोड़ के समीप जंगल से शव बरामद किया
बिछिया खुर्द में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। चन्दौली कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वही पुलिस द्वारा रविवार दोपहर करीब 02 बजे चकिया क्षेत्र के जलेबीया मोड़ समीप जंगल से मृतका का शव बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गईं।