बिक्रमगंज: जमोढी पंचायत सरकार भवन पर पंचायत विकास शिविर में प्रभारी मंत्री, विधायक, डीएम और एसपी ने लिया भाग
बिक्रमगंज प्रखंड के जमोढ़ी पंचायत में रविवार को 12 बजे बिहार सरकार की पहल पर पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, काराकाट विधायक अरुण सिंह, जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जीविका दीदियां, आशा कार