देवरिया के सलेमपुर स्थित मझौली राज में प्राचीन दीघेश्वर नाथ मंदिर परिसर से भगवान शनि देव की अति प्राचीन प्रतिमा चोरी हो गई। जिससे हडकंप मच गया। मंदिर के पुजारी अवतार पांडेय सोमवार की सुबह 7:00 बजे पूजा करने के लिए पहुंचे,तो देखकर दंग रह गए।भगवान शनि देव की प्रतिमा अपने स्थान पर नहीं थी।इसकी सूचना महंत को दी।महंत ने पुलिस को दी।पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।