खैरथल: खैरथल में वकील की बाइक चोरी, वकील रात में अपने मित्र से मिलने गए थे
खैरथल में चोरों ने वकील की बाइक को चोरी कर लिया। शनिवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडवोकेट अशोक दादानी ने खैरथल में मामला दर्ज कराया है कि वह 6 मई की रात को अपने मित्र मनोहर परवाना वार्ड नंबर 16 गोपाल दास कॉलोनी खैरथल में मिलने के लिए उनके आवास पर गए थे। बाहर गली में मोटरसाइकिल खड़ी की थी दो लड़के उनकी बाइक को उठा ले गए। मामला दर्ज करवाया गया है।