रतिया: रतिया नगरपालिका: अविश्वास प्रस्ताव की बैठक टली, प्रीति खन्ना की कुर्सी फिर बनी मजबूत
रतिया नगरपालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को बुलाई गई विशेष बैठक प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। एडीसी अनुराग ढालिया की अनुपस्थिति के चलते बैठक अब स्थगित हो गई है। प्रशासन ने नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की है।