डुमरांव: तकनीकी खराबी से पुराना भोजपुर में तीन घंटे बिजली गुल, बिजली विभाग की टीम मरम्मत में जुटी
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 पुराना भोजपुर में मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे अचानक बिजली चली गई और खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि 11000 वोल्ट के तार में आई खराबी के कारण पूरे इलाके की बिजली बाधित हो गई।