दमोह: सीता बावली मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जे व बिक्री के आरोप, हिंदू समाज ने कलेक्टर से कार्रवाई और जीर्णोद्धार की मांग की
Damoh, Damoh | Jun 23, 2026 दमोह सीता बावली मुक्तिधाम की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों से बिक्री के आरोप लगाते हुए हिंदू समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। नित्या प्यासी और प्रताप रोहित ने पूर्व पार्षद पर अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। लोगों ने मुक्तिधाम की भूमि को कब्जामुक्त कराने, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।