करनैलगंज: सकरौरा चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से बदमाश ने कार्ड छीनकर उड़ाए ₹20 हजार, सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त
करनैलगंज कस्बे के सकरौरा चौराहे स्थित सेन्ट्रल बैंक ATM पर बदमाश ने युवक से ATM कार्ड छीनकर ₹20 हजार उड़ा लिए। पीड़ित राहुल ने पीछा किया तो उसकी शर्ट फट गई, लेकिन कोई मदद को आगे नही आया। घटना के समय न गार्ड मौजूद था न ही सुरक्षा कर्मी। बैंक मे शिकायत पर कर्मचारियों ने लंच का हवाला देकर इंतजार कराया। गुरुवार 4 बजे आरोपी द्वारा ₹ निकालने का वीडियो वायरल हुआ।