दरभंगा: बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास, दरभंगा में 23 स्थलों पर कटाव रोधी कराए गए कार्य
बिहार सरकार,जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा जिले के तटवर्ती इलाकों में विभाग द्वारा कटाव रोकथाम और तटबंध सुरक्षा से जुड़े कुल 23 स्थलों पर कार्य संपन्न कराए गए हैं। कार्यों में अलीनगर प्रखंड के हरियाथ और गरौल गांव के पास एंटी