प्रतापपुर: मदनपुर और करवा गांव में उद्यानिकी कॉलेज के लिए सीमांकन शुरू, ग्रामीणों ने किया विरोध
सूरजपुर जिले के मदनपुर और करवा गांव में प्रस्तावित उद्यानिकी कॉलेज के लिए आवंटित लगभग 35 एकड़ भूमि का सीमांकन कार्य गुरुवार को प्रशासन की मौजूदगी में शुरू किया गया। सीमांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दावा किया कि उनके पूर्वज कई पीढ़ियों से इस भूमि पर निवास और खेती करते आ रहे हैं।