लंका थाना में होटल मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। अस्सी मार्ग स्थित जानकी बाग कॉलोनी में स्थित होटल प्रकाश पैलेस के मैनेजर हिमांशु गुप्ता के खिलाफ लंका थाने में धोखाधड़ी के दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि हिमांशु ने वाहन और कमीशन दिलाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हिमांशु पर लंका थाने में 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।