त्रंयबकेश्वर से आएगा बाबा के सगुन की हल्दी, 13 फरवरी को चढ़ेगी बाबा को हल्दी
वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्री के अवसर शिव विवाह से पूर्व बाबा विश्वनाथ को सगुन की हल्दी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सदियों पुरानी लोकपरंपरा के अनुसार इसबार 13 फरवरी को सांयकाल टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक सगुन की हल्दी लगाई जाएगी।