चूरू: चूरू में RSS का विजयादशमी उत्सव, बैंड की धुन पर कदमताल करते स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत
Churu, Churu | Oct 20, 2026 चूरू जिलामुख्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बागला स्कूल खेल मैदान से पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। बैंड की धुन पर कदमताल करते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।