न्यूज़ देशआदेश प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
राजगढ़, जिला सिरमौर | 27 अगस्त 2026:
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, जिला सिरमौर में दिनांक 27 अगस्त 2026 को RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा जिला स्तरीय द्वितीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अवसरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना रहा। प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के माध्यम से युवाओं को व्यवसायिक एवं तकनीकी कौशल के साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. जगमोहन ठाकुर कार्यवाहक प्राचार्य, डॉ. हीरा छेत्री (प्रो.), प्रो. रमेश चौहान, प्रो. अंकुर, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, जोगेंद्र अत्री (EO), जिला उद्योग विभाग राजगढ़ सिरमौर, श्री हर्ष कुमार सहायक प्रबंधक , माम राज सेक्रेटरी, रोहित शर्मा संयोजक द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी पांवटा साहिब, सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ एवं 125 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, स्वरोजगार के अवसर, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा उपलब्ध सरकारी सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित विषयों में विशेष रुचि दिखाई।
कार्यशाला का समापन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, रोजगार सृजित करने और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 27, 2026