कोंडागांव: कोण्डागांव के डीएनके नाकापारा से पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.750 KG अवैध गांजा किया जब्त
कोण्डागांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा धारगाय नामक व्यक्ति अपने घर में गांजा रखकर बेचने का काम कर रहा है। पुलिस ने कृष्णा धारगाय को 1 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 17,500 रुपए के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है।