कोंडागांव: नगर पालिका ने कोंडागांव को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए साप्ताहिक बाजार में की कार्रवाई, जब्त की गई प्रतिबंधित पॉलिथीन
नगर पालिका ने पॉलिथीन मुक्त शहर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में कोंडागांव के साप्ताहिक बाजार में अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएमओ दिनेश डे ने 23 सितंबर को बताया कि आने वाले समय में स्थानीय दुकानों, होटलों, सब्जी मार्केट और मटन मार्केट में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।