कोंडागांव: कोण्डागांव के बड़े कनेरा में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोण्डागांव जिले के बडेकनेरा कदमपारा गांव में आज सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मुकुन्द कश्यप उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुकुन्द कश्यप सुबह नहाने के लिए तालाब गए थे, जहां वह डूब गए। वहीं ग्रामीणों ने उनकी लाश को तालाब से निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।