सिकंदराराऊ: सराय पर ई-रिक्शा ने बुलट में मारी टक्कर, युवक घायल, लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित सराय के निकट तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बुलट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ई रिक्शा चालक को लोगो ने नयागंज बाजार में पकड़ लिया और जमकर चालक की धुनाई कर दी। मारपीट का किसी ग्रामीण के द्वारा वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।