कन्नौज: मानपुर रोड पर जीआईसी के बाद बनकर तैयार हुआ इत्र से जुड़ा हाईटेक कारखाना, 50 करोड़ की आई लागत।
कन्नौज में दुबे परफ्यूमर्स द्वारा 50करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया था, जिसका उद्घाटन आज सांसद सुब्रत पाठक एंव जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थित में प्रारम्भ हुआ। दुबे परफ्यूमर्स इकाई के निदेशक निशित दुबे द्वारा बताया गया कि 1 वर्ष में फैक्ट्री बनाकर तैयार कर ली गई है। यह इकाई जनपद में अत्याधुनिक तकनीकी पर आधारित प्रथम इत्र इकाई है।