कन्नौज: शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन।
कन्नौज शहर के मोहल्ला कानून गोयान में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों के कार्यक्रम के साथ मातृ शक्ति के तहत मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों का गृह कार्य‚ उनके खानपान‚ घर में बच्चों का किस प्रकार से व्यवहार और संस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों की अच्छी सफलता के विषय में जानकारी दी गयी।