कन्नौज: शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में मंत्री असीम अरुण और सांसद सुब्रत पाठक की मौजूदगी में हुआ 158 जोड़ों का सामूहिक विवाह।
कन्नौज शहर के डीएसएम डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक और मंत्री असीम अरुण सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 158 में 152 का विवाह और 6 का निकाहा कराया गया।