कन्नौज: जिले में निराश्रित गौवांशो को पकड़ने से जुड़े अभियान के 7 दिन के भीतर 791 गौवंश पकड़े गए।
कन्नौज में विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत सातवें दिवस में 88 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया है। विशेष गोसंरक्षण के अभियान के अंतर्गत 8 फरवरी से अब तक कुल 7 दिनों में 791 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला में भेजा गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल के बाद यह अभियान चलाया गया।