अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे कड़क कार्रवाई की है! रविवार को पुलिस ने जानकारी दी कि भीलगांव में भारी पुलिस बल के साथ अचानक दबिश दी गई। इस ताबड़तोड़ रेड में पुलिस ने मौके से 145 लीटर कच्ची महुआ शराब और बनाने के उपकरण जब्त किए। कार्रवाई इतनी सख्त थी कि शराब के लिए रखा 2800 लीटर महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।