इंदरगढ़: नगर के मेन बाजार में दो अज्ञात युवकों ने वृद्ध महिला का मंगलसूत्र लूटा, पुलिस जांच में जुटी
इंदरगढ़ नगर मेन बाजार में रविवार 12बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध महिला उम्र 60 वर्ष को बातों में उलझाकर उसका सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। वारदात शीतला माता मंदिर के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है थाना प्रभारी वैभव गुप्ता का कहना है मामला दर्ज कर लिया है