इंदरगढ़: ग्राम रिछोरा के स्कूल में युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर बच्चों के सामने तीन शिक्षकों से मारपीट की
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रिछोरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशेमे युवक ने क्लास रूम में घुसकर बच्चों के सामने तीन शिक्षकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश दुर्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुई बताया कि माखन जाटव नै बच्चों के सामने शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर गाली गलौज कर मारपीट की है