शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय वार्षिकोत्सव में दिखा नृत्य, शौर्य और संस्कारों का संगम, विद्यार्थियों ने मोहा मन, विधायक हुए शामिल
शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक अरुणभीमावद रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी ।विद्यार्थियों की इन उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।