मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर रखी गई कड़ी नजर
लखनऊ में डीसीपी साउथ के कुशल निर्देशन में थाना मोहनलालगंज पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की गहन जांच की। अभियान का उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना रहा।