धमतरी: इस भीषण गर्मी में लोग छांव के लिए भटक रहे हैं, दूसरी ओर जिला अस्पताल में हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है
बता दे कि इस भीषण गर्मी में लोग छांव की तलाश में पेड़ों के पास रुक कर आराम करते हैं। साथ ही लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते भी नजर आते हैं। लेकिन दूसरी धमतरी जिला अस्पताल परिसर में स्थित हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पेड़ों में बगुला पक्षियों के निवास करने से नीचे काफी गंदगी और बदबू होने से अस्पताल के लोग परेशान रहते हैं।