अंबाह: बरबाई गांव में खेत पर कब्जा कर मंदिर बनाने का आरोप, एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज
Ambah, Morena | May 5, 2026 ग्राम बरबाई के ठाकुर गोपाल और मायाराम गहलोत ने जनसुनवाई में शिकायत कर आरोप लगाया कि रामबरन बिना अनुमति उनके खेत पर कब्जा कर मंदिर निर्माण कर रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है और खुद को “बाबा” बताकर रोकने से मना किया जा रहा है। इससे गांव में तनाव है। पीड़ितों ने प्रशासन से जांच कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।