गड़हनी: स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत मोरसिया गांव में लगाया गया कैंप
प्रखंड के मोरसिया गांव में स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार को 10 वा दिन डॉक्टर मनन भगत के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। कैंप सुबह 10 बजे लगा और शाम 4 बजे जाकर समाप्त हुआ। कैंप में करीब 350 महिलाओं का जांच किया गया। ये अभियान 2 अक्तुबर तक सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगा।