संतकबीरनगर में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के दौरान ASP ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा संचालन की मॉनिटरिंग की गई। पुलिस ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।