भगवानपुर: महेशपुर में पंचायती के दौरान बवाल, समस्तीपुर से आए लोगों पर परिवार के साथ मारपीट का आरोप
तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव में सोमवार की दोपहर पंचायती के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे महेशपुर निवासी राजेश राम के पुत्र शिवचंद्र कुमार के भाई के ससुराल पक्ष के लोग समस्तीपुर जिले के बस्ती बढ़ौना गांव से पंचायती करने महेशपुर पहुंचे थे।