घाटमपुर में कैबिनेट मंत्री के कॉलेज में 9 वर्षीय मासूम वैष्णवी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना के बाद से मृतका की नानी लापता है।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 11बजे बताया फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।