राठ: बिहर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
Rath, Hamirpur | May 21, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बिहर गांव में पुरानी रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक मकान में घुसकर मकान में मौजूद पूरे परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए सभी लोगों की लाठी डंडों पर बेरहमी से पिटाई कर दी तथा सभी को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ितों ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।