इटावा: सिविल लाइन इलाके में थार कार ने स्विफ्ट में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत व 3 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Mar 4, 2024 भूप सिंह उत्सव गार्डन के पास देर रात करीब 11 बजे थार ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे में अंकित नामक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गोलू, अर्जुन, पीयूष चौधरी घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट में बाराती बैठे थे।