इटावा: लवेदी इलाके में कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव, 3 दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 तीन दिन से लापता लवेदी इलाके के रहने वाले शख्स का शव कुएं से बरामद हुआ है। रविवार शाम करीब 7 बजे कुएं से बदबू आने पर शव होने की जानकारी हुई इसके बाद पुलिस ने शव को निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन ने बताया किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।