ओबरा: चोपन पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया
Obra, Sonbhadra | Jun 26, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के चोपन पुल पर गुरूवार की रात्रि साढ़े 9 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद निवासी चिरवी गांव तथा 40 बर्षीय वीरेंद्र पुत्र संतोष राम निवासी काशीराम आवास, नगर पंचायत चोपन, एक ही बाइक से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे।