कर्वी: बेंगलुरु से पटना जा रहे युवक यात्री की ट्रेन में तबियत बिगड़ी, मानिकपुर RPF की मदद से जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेंगलुरु से पटना के लिए यात्रा कर रहे 20 वर्षीय युवक यात्री राजरीत पुत्र छोटू ठाकुर निवासी पटना बिहार की ट्रेन में तबियत गई। जिसको RPF मानिकपुर की मदद से परिजनों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन युवक को सतना से लेकर पटना जा रहे थे,पिता छोटू ठाकुर ने आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारीदी है।