बड़हरिया: बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर से कर्मी की बाइक हुई चोरी थाना में आवेदन देकर बरामदगी की लगाई गुहार
बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर से सोमवार को अज्ञात चोरों ने प्रखंड तकनीकी सहायक कि पैसन प्रो बाइक को चोरी कर ली है। इस मामलें में कर्मी शिवशंकर चौधरी ने बड़हरिया थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है।